बड़कोट और इसके आसपास कई धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थल स्थित हैं, जो यात्रियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।
चारधाम यात्रा का प्रथम धाम यमुनोत्री बड़कोट से लगभग 47 किमी दूर स्थित है।
यमुनोत्री ट्रेक का प्रारंभिक स्थल जांकी चट्टी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।
तिलाड़ी शहीद स्थल उत्तराखंड के वीर शहीदों के साहस, बलिदान और जन संघर्ष की अमर स्मृति का प्रतीक है।
सहस्त्रबाहु कुंड बड़कोट का एक प्राचीन धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थल है, जो अपनी शांत जलधारा और मनमोहक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।